गंगापार, जून 17 -- इंस्टाग्राम पर एक युवक किशोरी से प्यार किया और उसके घर से उसे भगाकर शादी कर लिया। आठ माह बाद पुलिस ने किशोरी समेत युवक को बरामद कर जेल भेज दिया। झांसी के थाना टहरौली निवासी चंदवारी अजय वर्मा पुत्र हरिराम ने इंस्टाग्राम पर तीन साल पहले बहरिया थाना क्षेत्र की एक किशोरी से प्यार कर किया। रोज वीडियो और ऑडियो काल से दोनों बात करने लगे। फिर एक दूसरे ने फोन नंबर ले लिया। किशोरी किसी युवक से बात करती है इसकी भनक जब उसके परिजनों को हुई तो वह किशोरी से मोबाइल छीन किए और उसे खूब फटकारा यह बात किशोरी ने दूसरे के मोबाइल से फोनकर अजय वर्मा को बताया तो अजय वर्मा 10 अक्तूबर 2025 को किशोरी के गांव पंहुचा उसे भगा ले गया।

पुलिस कार्रवाई देर रात तक किशोरी का कही पता नहीं चला तो पिता ने किशोरी को भगा ले जाने के लिए आज्ञात में केस दर्ज कराय...