रुडकी, मार्च 28 -- रुड़की। सिविल लाइंस कातेवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती की करीब तीन माह पूर्व इंस्टाग्राम पर मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी से मिलने मुजफ्फरनगर पहुंच गई। काफी देर तक युवती के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। देर शाम युवती घर पहुंची तो परिजनों ने राहत की सांस ली। इस बीच पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...