नोएडा, जुलाई 2 -- दादरी, संवाददाता। पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आए ट्रक चालक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने जाने का वीडियो पोस्ट कर दिया और ट्रक लेकर निकल पड़ा। मेटा कंपनी से अलर्ट मिलने के बाद पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को जानकारी मिली। इसके बाद दादरी पुलिस ने करीब 20 मिनट तक रियल-टाइम लोकेशन के आधार पर ट्रक का पीछा कर चालक की जान बचाई। दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक का 30 जून को पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद चालक ने अवसाद में आकर आत्महत्या करने से जुड़ा एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। मेटा कंपनी ने इस पोस्ट का अलर्ट लखनऊ पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के जरिए भेजा। इसके बाद युवक की लोकेशन ट्रेस कर गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मीडिया सेल को जानकारी दी गई। जहां से दादरी थाना पुलिस को तुरंत क...