बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ वॉयरल हो रही एक युवक की फोटो के बाद पुलिस हरकत में आ गई। मुंडेरवा पुलिस ने जांच में पाया कि इंस्टाग्राम पर नजर आ रहा युवक थानाक्षेत्र के बरडाड़ गांव का रहने वाला 21 वर्षीय युवक दुर्गेश चौधरी है। पुलिस ने युवक को उसके गांव पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम में दिख रहा हथियार वास्तव में खिलौने वाला पिस्टल है, जिसे लेकर उसने फोटो खिंचवाया था, इसी फोटो को बाद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था।मुंडेरवा क्षेत्र के एक युवक की फोटो सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ वॉयरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। भ्रम एवं भय की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना तथा लोक व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए मुंडेरवा पुलिस ने तत्काल कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.