शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- बंडा। थाना क्षेत्र के ग्राम ददिउरी निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला पुलिस में दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर स्टोरी लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरी स्टोरी सामने आने के बाद युवक दहशत में आ गया और उसने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.