सोनभद्र, मार्च 13 -- बभनी। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शारीरिक शोषण करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने जीरो एफआईआर कर छत्तीसगढ़, बलरामपुर जिले के बंसतपुर थाने स्थानान्तरित कर दिया है। बभनी पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर यह कार्रवाई की है। बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद ने बताया कि मामला छत्तीसगढ़ प्रांत का है। इसलिए इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...