मेरठ, जून 15 -- ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक होटल में किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक किशोरी को बहाने से होटल लेकर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद चार से पांच युवकों ने उसे घेर लिया। मुख्य आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि किशोरी की इंस्टाग्राम पर तालिब नाम के युवक से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। बताया कि आरोपी ने किशोरी को माधवपुरम बुलाया, यहां से वह उसे एक हॉटल में ले गया। कमरे में पहुंचने पर युवती को चार से पांच युवकों ने घेर लिया। यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के जाल में फंसी किशोरी से होटल में दुष्कर्म इसके बाद तालिब ने कमरे में किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह बचकर डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी फरार ...