लखनऊ, अप्रैल 20 -- काकोरी,लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। पारा क्षेत्र में एक युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर एक वकील से दोस्ती की और फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग का लालच देकर उनसे 6. 64 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर ठगी के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। बुद्धेश्वर विहार कॉलोनी निवासी अधिवक्ता देवेश्वर श्रीवास्तव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पूर्व इंस्टाग्राम पर रिधि शर्मा नाम की एक युवती से उनकी मुलाकात हुई। युवती की प्रोफाइल आकर्षक थी और वह बेहद शालीन व मिलनसार तरीके से बात करती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नियमित बातचीत होने लगी। विश्वास बढ़ने पर युवती ने बातचीत को इंस्टाग्राम से व्हा...