रुद्रपुर, अप्रैल 21 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में खटीमा के एक युवक के महिला के घर में घुसने पर हंगामा हो गया। युवक के दूसरे धर्म का होने की जानकारी मिलने पर मौके पर लोग इकट्ठे हो गए और कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन युवक हंगामा करता रहा। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, डायल 112 पर एक महिला ने सूचना दी कि एक युवक ने खुद को हिन्दू बताकर इंस्टाग्राम के जरिए उससे दोस्ती की थी। बाद में जब उसे युवक के दूसरे धर्म का पता चला तो उसने बातचीत बंद कर दी। आरोप है कि सोमवार रात युवक उसके घर पहुंच गया और हंगामा करने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही एसआई कीर्ति भट्ट टीम ...