इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर फरार, रेलवे ट्रैक पर स्कूल ड्रेस छोड़ने वाली लड़की मिली; प्रदर्शनकारियों पर होगा FIR
पटना, अगस्त 13 -- बिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी से लापता हुई छात्रा को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर बुधवार को पटना जंक्शन से बरामद कर लिया है। छात्रा आसनसोल के विशाल कुमार नामक युवक के बहकावे में उसके साथ चली गई थी। पुलिस ने पीछा किया तो युवक छात्रा को छोड़ फरार हो गया। छात्रा को पटना जंक्शन से बरामद कर लिया गया। छात्रा की खोनबीन के लिए पुलिस ने तीन टीम का गठन किया था। छात्रा खगौल के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। 10 अगस्त की सुबह साढे सात बजे चाचा ने बाइक से स्कूल छोड़ा था। दोपहर में घर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। दानापुर स्टेशन के पास पटरी पर उसका स्कूल ड्रेस व बैग मिला था। इससे गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम किया था। एसएसपी ने दानापुर एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.