नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- यूपी के झांसी से इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार और शादी का दुखद अंत हो गया है। शादी के दो साल के अंदर ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा। रविवार की रात 27 वर्षीय पत्नी शिवानी उर्फ सुधा की लाश बेडरूम में मिली। पति यश ठाकुर पर ही हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। जिस समय हत्या हुई, शिवानी की बहन बगल के कमरे में सो रही थी। फिलहाल पति फरार बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार करीब 10 से 10:30 बजे शिवानी और यश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच यश ने शिवानी की छोटी बहन मुस्कान से अपना बैग और सामान मांगा। बैग लेने के बाद उसने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और चला गया।चिल्लाती रही मुस्कान, नहीं खुला दरवाजा सुबह करीब 5 बजे मुस्कान ने बाथरूम जाने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन बाहर से कुं...