बुलंदशहर, अगस्त 3 -- नरसेना थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती को हथियार बनाकर राजस्थान के एक युवक पर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब 2.5 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए राजस्थान के दौसा जिले के ग्राम काच की ढाणी, कीरतपुरा अरनिया जिला दौसा निवासी अंकित सिंह राजपूत पुत्र सुरेंद्र सिंह राजपूत से हुई। पीड़िता का आरोप है कि फरवरी 2025 में आरोपी उसके गांव आया और बातों में फंसाकर खेत पर ले गया। यह भी पढ़ें- चार साल तक छात्रा का शोषण,सात लाख ऐंठे वहां पेस्ट्री में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया।...