कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। सीसामऊ निवासी महिला ने बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 4900 रुपये वसूली के आरोप में युवक के खिलाफ बजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी 17 वर्षीय बेटी ग्यारहवीं की छात्रा है। बेटी की दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर प्रिंस पटेल नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों की वीडियो कॉल हुई। इस दौरान आरोपित ने बेटी को बहलाफुसलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फरवरी 2025 में प्रिंस ने पति को कॉल कर बेटी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने के एवज में 10 हजार रुपये मांगे। उन लोगों ने घबराकर चार जुलाई को प्रिंस पटेल के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन फोन पे के माध्यम से 1500, आठ जुलाई को 2500 रुपये और 900 रुपये ट्रांसफर किए। आरोप है कि प्रिंस फिर से फोन करके बची रकम लगातार देने के लिए दबाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.