मुरादाबाद, मार्च 22 -- मुरादाबाद की युवती से इंस्टाग्राम पर पहले प्यार का इजहार हुआ और रविवार की सुबह पैसा मांगने पर जब प्रेमी ने इनकार किया तो प्रेमिका ने ब्लॉक कर दिया। जिससे आहत युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की धमकी को पोस्ट कर दी। जानकारी पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव के युवक ने इंस्टाग्राम पर मुरादाबाद की युवती से प्रेम किया, जब युवती ने युवक से एक हजार रुपये भेजने को कहा तो युवक ने स्वयं को बेरोजगार बताते हुए पैसा देने में असमर्थता जताई,इस पर प्रेमिका ने उसे ब्लॉक कर दिया। आहत युवक ने इंस्टाग्राम पर टाटा बाय-बाय लिखकर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय से आदेश मिलते ही कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के परिजन पुलिस से भविष्य खराब होने...