फतेहपुर, दिसम्बर 6 -- फतेहपुर। साइबर क्राइम थाने में थरियांव थाने के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने बताया कि गांव के दो युवक सोशल मीडिया पर छवि खराब कर रहे हैं। प्रतीक और अभिषेक पिछले एक साल से परेशान कर रहे हैं। दोनों युवक उससे बात करने का दबाव बनाते हैं और मना करने पर इंस्टाग्राम पर उसके वीडियो डालने की धमकी देते हैं। आरोपियों ने उसके पिता का मोबाइल नंबर तक आईडी पर डाल दिया, जिससे रिश्तेदारों के फोन आने लगे और परिवार की बदनामी होने लगी। युवती का कहना है कि आरोपी व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर भी उसके वीडियो साझा करते हैं। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...