हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 7 -- बिहार के नवादा में प्रेम जाल में फंसी एक लड़की को डिजिटल अरेस्ट कर कुल 3 लाख रुपये की ठगी कर दी गई। आरोपियों ने पीड़िता को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने की धमकी दी और उसे आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो भेजकर ठगी कर ली। जब अपराधियों की तरफ से रुपयों की मांग जारी रही तो हिम्मत जुटाकर लड़की नवादा के साइबर थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार 6 जनवरी को केस दर्ज किया। पीड़ित लड़की के अनुसार इंस्टाग्राम पर समी खाना नाम का एक लड़का उससे जुड़ा। लड़के ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और कहा कि वह एक डॉक्टर है एवं अमेरिका में रहता है। लड़की के अनुसार, युवक ने एक दिन उसे गिफ्ट में अमेरिका से आईफोन और डायमंड रिंग भेजने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ...