गोरखपुर, मई 12 -- पीपीगंज। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय किशोरी को घर से ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी युवक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम किशोरी घर से बिना बताए चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि किशोरी की इंस्टाग्राम के माध्यम से आजमगढ़ जिले के एक युवक से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। यह भी पढ़ें- धर्मांतरण, दुराचार के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज पीपीगंज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्त...