नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सदर बाजार इलाके में इंस्टाग्राम पर अशोभनीय टिप्पणी का विरोध करने पर शुक्रवार रात एक रेहड़ी-पटरी दुकानदार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सतीश पत्नी सोनिया और तीन बेटियों के साथ मोतिया खान इलाके में रहते थे। सतीश इलाके में रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाते थे। उनकी पत्नी सोनिया घरों में सफाई का काम करती है। दंपति की मंझली बेटी मुस्कान ने प्रेम विवाह किया है। उसने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी। इस पर इलाके में रहने वाली रिश्तेदार तान्या ने अभद्र टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी होने पर सतीश और सोनिया शुक्रवार की रात तान्या को समझाने उसके घर गए थे। वहां तान्या, उसके पिता अश्वनी और भाई अमन दंपति से मारपीट पर उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.