दिल्ली, अप्रैल 24 -- दिल्ली की अमर कॉलोनी के कैलाश हिल्स हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस को एक ऑटो चालक की सूझबूझ और तकनीकी निगरानी से बड़ी सफलता मिली है। जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पास के एक पार्क में छिपा था, जहां से वह ऑटो लेकर द्वारका के लिए रवाना हुआ। होटल में रहने के दौरान इंस्टाग्राम पर भाई से चैट कर रहा था और पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर ली।सीसीटीवी और ऑटो चालक ने खोले राज पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो आरोपी एक ऑटो में बैठता नजर आया। नंबर के आधार पर पुलिस ने चालक को ढूंढा, जिसने फोटो देखते ही राहुल को पहचान लिया। चालक ने ही पुलिस को उस विशिष्ट होटल की जानकारी दी जहां उसने राहुल को छोड़ा था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने द्वारका के होटल में छापा मारकर उसे गि...