आगरा, जून 29 -- सिकंदरा क्षेत्र की एक महिला ने भरतपुर निवासी युवक पर इंस्टाग्राम के जरिए अपनी 14 वर्षीय बेटी को झूठे प्रेमजाल में फंसाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने सिकंदरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी आठवीं की छात्रा है। नवंबर माह से कार्तिक सिंह निवासी भरतपुर ने इंस्टाग्राम के जरिए बेटी से संपर्क किया। बेटी को अपनी बातों में फंसा लिया। जानकारी पर आरोपित को कई बार समझाया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपित बेटी को स्कूल आते जाते समय मिलने लगा। पीड़िता की मां का कहना है जब इसका विरोध किया गया तो आरोपित बौखला गया। बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की मां का यह भी आरोप...