अलीगढ़, मार्च 20 -- अकराबाद (अलीगढ़), संवाददाता। डिजिटल जमाने में अजीबो-गरीब मोहब्बत का एक और मामला सामने आया है। अकराबाद क्षेत्र की शादीशुदा महिला को इंस्टाग्राम पर मध्य प्रदेश के युवक से प्यार हो गया तो वह पति व बच्चों को छोड़कर चली गई। पुलिस उसे तलाशकर तो ले आई, मगर बयानों में वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही। पत्नी को अलग होता देख उसके पति ने प्रेमी युवक का ही अपहरण कर लिया। रातभर उसे बंधक बनाकर रखा और घुमाते रहे। पुलिस तलाश में जुटी थी। करीब 14 घंटे बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। मामले में तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, फिलहाल महिला वन स्टॉप सेंटर में हैं। शुक्रवार को उसकी सुपुर्दगी की प्रक्रिया कराई जाएगी।अकराबाद थाना क्षेत्र की रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.