अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के चलते दिल्ली की एक युवती अलीगढ़ पहुंच गई। यहां रेलवे स्टेशन परिसर में नाबालिग लड़के के साथ घूमते हुए जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का निकला, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी। जानकारी के अनुसार युवती की पहचान दिल्ली निवासी के रूप में हुई है, जबकि लड़का अतरौली क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। दोनों की दोस्ती कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने मिलने की योजना बनाई और युवती दिल्ली से अलीगढ़ पहुंच गई। रेलवे स्टेशन पर दोनों को संदिग्ध स्थिति में घूमते देख जीआरपी पुलिस ने रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़का अभी नाबालिग है। इसके बाद पुलिस दोनों को जीआरपी थाने ले आई और मामले की जानकारी उनके ...