नोएडा, मार्च 22 -- सोसाइटी की एक महिला पर साजिश रचने का आरोप घटना के बाद से पीड़िता मानसिक तनाव से गुजर रहीनोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर किसी शरारती व्यक्ति ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं। घटना के बाद महिला को काफी परेशानी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर अपनी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचाती थीं। कुछ दिन पहले अचानक उनका अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद उनके अकाउंट से गलत और आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी गईं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर लोग उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने लगे और उन्हें अश्लील और धमकी भरे मैसेज भी मिलने लगे। पीड़िता ने सोसाइटी की ही...