सुमेरपुर (उन्नाव), मार्च 2 -- यूपी पुलिस में मिशन शक्ति की मिसाल पेश करने वाली एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने सिस्टम से हारकर इस्तीफे की पेशकश कर दी है। बिहार थाने में तैनात एसआई रेखा दुबे ने एसपी और आईजी को अपना इस्तीफा भेज कर महकमे में खलबली मचा दी है। रेखा का आरोप है कि लखीमपुरखीरी में एक भाजपा विधायक और रसूखदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इस्तीफे में लगाए गए आरोपों के मुताबिक, मामला 29 मार्च 2024 का है। उस दौरान रेखा दुबे लखीमपुर खीरी में तैनात थीं। आरोप है कि एक स्थानीय भाजपा विधायक के इशारे पर कुछ अराजकतत्वों और तत्कालीन एसपी के ड्राइवर समेत तीन पुलिसकर्मियों ने उनके किराए के आवास में घुसकर तोड़फोड़ और अभद्रता की थी। जब उनके एसआई पति और नाबालिग बेटी ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनके साथ भी मार...