कोडरमा, मई 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता जिले के थानों में अब बड़ा बाबू को आवेदन पर साइन करने के लिए जी हजूरी नहीं करनी होगी। आम लोगों को तेज और पारदर्शी न्यायिक प्रक्रिया उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब थानों में दर्ज होने वाली एफआईआर की कॉपी सीधे ऑनलाइन माध्यम से संबंधित न्यायालय तक भेजी जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग ई-साइन व्यवस्था लागू करने जा रहा है, जिससे मैनुअल हस्ताक्षर पर निर्भरता कम होगी और मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी। इसको लेकर कोडरमा जिले को भी गाइडलाइन भेजा गया है。

नई व्यवस्था के फायदे नई व्यवस्था लागू होने के बाद एफआईआर दस्तावेज अधिकारियों के हस्ताक्षर के इंतजार में लंबित नहीं रहेंगे। अधिकारी के ई-साइन करते ही दस्तावेज तुरंत डिजिटल रूप से प्रमाणित हो जाएंगे। इससे कागजी प्रक्रिया में लगने वाला समय बचे...