इंसाफ की राह दिखाती हैं हजरत जुनैद की शिक्षाएं : मौलाना आरिफ
प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज। ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर करेली के गौसनगर में रविवार को महफिल सजी। इस मौके पर मौलाना आरिफ सफवी ने कहा कि हजरत जुनैद बगदादी रहमतुल्लाह अलैहि और हजरत शैख अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाह अलैहि की शिक्षाएं आज भी समाज को अमन और इंसाफ की राह दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि औलिया-ए-किराम की सीरत को अपनाए बिना समाज में सच्ची मोहब्बत और इंसानियत संभव नहीं है। शायर आरिफ जलालपुरी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मरहूमा तय्यबा खातून की सालाना फातेहा अदा की गई। इस मौके पर फरोग अहमद, अफरोज़ अहमद, परवेज़ अहमद, शादाब अहमद, मोहम्मद शारिब, साबिर फरीदी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.