उरई, अप्रैल 27 -- कोंच । संवाददाता बीते दिनों से सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है जिससे इंसान से लेकर पशु, पक्षी सभी बेहाल हैं। सुबह से ही आग उगलता सूरज लोगों को झुलसा रहा है, वहीं गर्म हवाओं थपेड़े लोगो को परेशान किए हुए है। ऐसे में तालाबों से उड़ने वाली धूल बेजुबानों को मुंह चिढ़ा रही है। वहीं गर्मी के कारण शहर से ग्रामीणांचलों तक सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा ही दिखाई देता है।भीषण गर्मी में लोगों को दिन काटना मुश्किल हो रहा है। तपन व तेज धूप का आलम यह है कि घरों की छत पर रखी पानी टंकियों का पानी तक उबलता हुआ निकल रहा है। यह भी पढ़ें- लू ने छीनी बाजारों की रौनक, गरीब तबके पर गर्मी की दोहरी मार दोपहर के समय तो हाल अधिक बेहाल हो जाता है जब करीब 20 किमी प्रति घंट की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के थपेड़े लोगो को झुलसा रहे है। ऐसे में लोग घर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.