किशनगंज, मार्च 31 -- किशनगंज। संवाददाता मैट्रिक परीक्षा में किशनगंज शहर के शिक्षा नगर स्थित इंसान हाई स्कूल का रिजल्ट काफी बेहतर रहा। इंसान स्कूल के एक छात्र सबा करीम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इंसान स्कूल के छात्र सबा करीम को 467 अंक व 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। इंसान स्कूल व कॉलेज के के निदेशक शिफा सैयद हाफिज ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्रा अगर बेहतर रिजल्ट लाते हैं तो ये खुशी की बात है। स्कूल के दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा मिलता है। इंसान स्कूल के निदेशक शिफा सैयद हाफिज ने छात्र सबा करीम को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिका ने सबा करीम को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.