किशनगंज, मार्च 29 -- किशनगंज। संवाददाता शुक्रवार को किशनगंज शहर के शिक्षा नगर स्थित इंसान स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर मजाहिरुल हसन का निधन हो गया। मजाहिरुल हसन इंसान स्कूल व कॉलेज के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। वे जिले के एक बहुत ही प्रतिष्ठित शिक्षक थे। मजाहिरुल हसन, पद्मश्री व इंसान स्कूल के संस्थापक डॉ. सैयद हसन के काफी करीबी थे। इंसान स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर मजाहिरुल हसन के निधन से इंसान स्कूल में गम व शोक का माहौल है। इंसान स्कूल व कॉलेज के निदेशक शिफा सैयद हाफिज ने उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मजाहिरुल हसन की कमी हमेशा खलेगी। इंसान स्कूल को उच्च व प्रसिद्धि दिलाने में मजाहिरुल हसन का योगदान अहम रहा है।पद्मश्री डॉ. सैयद हसन उन्हें व्यक्तिगत रूप से बहुत पसंद करते थे और उनका बहुत सम्मान करते थे। मजाहिरुल हसन ने डॉ. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.