सतना, फरवरी 9 -- सोचिए, अगर खाने के निवाले में एक छोटा सा कंकर भी आ जाए, तो हम बेचैन हो जाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के सतना शहर में एक शख्स ऐसा है, जिसने अपने मुंह को ही लोहे का गोदाम बना लिया है। 58 वर्षीय संजय विश्वकर्मा पिछले 45 सालों से अपने मुंह में लोहे और पीतल की पिन जमा करके रखे हुए हैं।हैरानी की बात यह है कि यह संख्या एक या दो नहीं, बल्कि 150 से ज्यादा है। चाहे खाना खाना हो, पानी पीना हो या रात को गहरी नींद में सोना हो ये नुकीली पिन उनके मुंह से कभी बाहर नहीं आतीं है। मेडिकल साइंस के लिए संजय एक पहेली बने हुए हैं।पान की लत से शुरू हुई पिन की कहानी संजय बताते हैं कि इस अजीबोगरीब शौक की शुरुआत तब हुई जब वे महज 13 साल के थे। उन्हें पान खाने का जबरदस्त शौक था। अक्सर पान खाते वक्त सुपारी (कत्था) उनके दांतों में फंस जाती थी। उसे निकालन...