नई दिल्ली, जनवरी 6 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि लावारिस कुत्तों से जुड़े मामले में उसके समक्ष इतनी संख्या में अर्जियां आ रही हैं, आमतौर पर इंसानों से जुड़े मामलों में कभी इतनी अधिक संख्या में आवेदन नहीं आते हैं। शीर्ष अदालत ने लावारिस कुत्तों से जुड़े मामले में दाखिल की जा रही हस्तक्षेप याचिकाओं पर संज्ञान लेते हुए यह टिप्पणी की। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने ये टिप्पणियां तब कीं जब दो अधिवक्ताओं ने उनके समक्ष लावारिस कुत्तों का मामला उठाया। एक अधिवक्ता ने पीठ को बताया कि उन्होंने इस मामले में एक अंतरिम याचिका दायर की है। इस पर जस्टिस मेहता ने कहा कि इंसानों से जुड़े मामलों में भी आमतौर पर इतनी अधिक संख्या में याचिकाएं नहीं आतीं। पीठ ने कहा कि लावारिस कुत्तों के मामले में बुधवार को सुनवाई की जाएगी। जब एक अन्य अधिवक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.