नई दिल्ली, मार्च 17 -- भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने एक ताजा इंटरव्यू में संकेत दिया है कि हो सकता है कि उनसे विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को हैंडल करने में गलती हुई हो। उन्होंने कहा कि इंसान तो गलतियां करता ही है और हो सकता है कि उनसे गलती हुई होगी लेकिन उनका इरादा हमेशा नेक रहा है।रोहित-कोहली संग रिश्तों में तनाव की लगती रही हैं अटकलें अक्सर ऐसी रिपोर्ट आती रहती है कि गौतम गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों में रिश्ते ठीक नहीं हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रशंसक तो सोशल मीडिया पर आरोप लगाते आए हैं कि गंभीर दोनों दिग्गजों को टीम में नहीं चाहते। गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में ही कोहली और रोहित ने पिछले साल टेस्ट को अलविदा कहा था। 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के तुरंत बाद दोनों ने टी20 इंटरनेशनल से...