नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- AI इंसानों का खात्मा कर सकता है। कुछ साल पहले, ऐसी बात किसी साइंस-फिक्शन फिल्म - जैसे 'द टर्मिनेटर' या 'द मैट्रिक्स' की कहानी जैसी लगती थी। लेकिन आज, AI के हाथों इंसानों के मारे जाने का डर इस हद तक बढ़ गया है कि इस इंडस्ट्री के सबसे बड़े जानकार भी इसे लेकर चिंतित हैं। एंथ्रोपिक (Anthropic) के सेफ्टी हेड, इवान हूबिंगर ने अब यह माना है कि भविष्य में AI के हाथों सभी इंसानों के मारे जाने की संभावना 10 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है।AI अगले 10 सालों में इंसानों का अस्तित्व खत्म कर देगा एक्स पर एक पोस्ट में, हूबिंगर - जो यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं कि AI मॉडल इंसानों के भले के हिसाब से काम करें - ने कहा कि इस बात की 10% से ज्यादा संभावना है कि AI अगले 10 सालों में इंसानों का अस्तित्व खत्म कर देगा। उन्होंने कहा, ...