कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कभी इंसानों के साथी कहे जानेवाले हाथी अब उनकी जान लेने पर आमदा हैं। हाल के 10 दिनों कोडरमा जिले में हाथी तीन लोगों की जान ले चुक है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को मार चुका है। हाथियों के लगातार हो रहे हमले के कारण लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है। दूसरी ओर, दो-तीन दिन पहले पड़ोसी राज्य बिहार के नवादा जिले की सीमा से 26 हाथियों के झुंड को झारखंड की सीमा में खदेड़ा गया है। यह यहां के लोगों के लिए और चिंता का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जिला नवादा में हाथी द्वारा एक व्यक्ति की जान लेने के बाद हाथियों को खदेड़ने के लिए बांकुड़ा की रेस्क्यू टीम तक बुला ली गई, मगर कोडरमा में तीन लोगों की मौत और लगातार उत्पात के बाद भी वन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल जमीन पर नहीं दिख रही है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.