नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में उसके समक्ष इतनी संख्या में अर्जियां आ रही है, आमतौर पर इनसानों से जुड़े मामलों में कभी इतनी अधिक संख्या में आवेदन नहीं आते हैं। शीर्ष अदालत ने आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में दाखिल की जा रही हस्तक्षेप याचिकाओं पर संज्ञान लेते हुए यह टिप्पणी की। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने ये टिप्पणियां तब कीं जब दो अधिवक्ताओं ने उनके समक्ष आवारा कुत्तों का मामला उठाया। एक अधिवक्ता ने पीठ को बताया कि उन्होंने इस मामले में एक अंतरिम याचिका दायर की है। इस पर जस्टिस मेहता ने कहा कि 'इनसानों से जुड़े मामलों में भी आमतौर पर इतनी अधिक संख्या में याचिकाएं नहीं आतीं।' पीठ ने कहा कि आवारा कुत्तों के मामले में बुधवार को सुनवाई की जाएगी...