दिल्ली, फरवरी 4 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रविवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली पुलिस कैंप के पास अपने पिता के साथ टहल रही छह वर्षीय मासूम को एक नशेड़ी ने अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची को नाले में फेंककर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ दिल्ली पुलिस कैंप के पास टहल रहे थे, तभी आरोपी युवक ने अचानक बेटी को गोद में उठा लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी बच्ची को पास बह रहे नाले में फेंकने की कोशिश करने लगा।भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी बाप-बेटी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। नागरिकों ने न केवल बच्ची को बचाया, बल्कि आरोपी की जमकर धुनाई भी कर दी। ...