अंबेडकर नगर, मई 11 -- अम्बेडकरनगर। यदि कोई अपनी जिंदगी का ज्यादातर भाग समाज की सेवा में लगा दे, तो वह अल्लाह के काफी करीब हो जाता है। उसके गुनाह कम हो जाते हैं। यह बातें गुरुवार देर शाम मौलाना अकबर अली वॉयज ने कही। वे अकबरपुर के मीरानपुर स्थित शाही इमामबारगाह में आयोजित सेमिनार को सम्बोधित कर रहे थे। लगभग पांच दशक तक अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने वाले सज्जाद हुसैन सज्जू का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी याद में अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के तत्वावधान में इमामबारगाह में सेमिनार का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- सैयद अली हुसैनी खामेनेई की शहादत पर हुई मजलिस इसमें मौलाना अकबर अली वॉयज ने कहा कि इमाम हुसैन ने इंसानियत को बचाने के लिए कर्बला में अपने साथियों के साथ शहादत दी। अंज...