अमरोहा, मार्च 15 -- कुरान वह मुकद्दस किताब है जो पूरी इंसानियत के लिए हिदायत और कामयाबी का रास्ता है। इसी पैगाम के साथ शहर की अशराफुल मस्जिद में गुरुवार रात ''यौमे नुजूल-ए-कुरान'' शीर्षक से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिया यूनिटी ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में उलेमाओं ने कुरान-ए-करीम की फजीलत और अजमत पर तफ्सीली रौशनी डाली। कहा कि कुरान सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि उसके बताए रास्तों पर चलने के लिए है। यह किताब हमें भाईचारे, अमन और नेक राह पर चलने की सीख देती है। वक्ताओं ने जोर दिया कि आज के दौर में कुरान की तालीम को आम करना बेहद जरूरी है। वहीं, ​यौमे नुजूल-ए-कुरान शीर्षक से 23 रमजान की रात्रि में होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार भी बच्चों द्वारा पेश की गई किरात ने सभी लोगों को प्रभावित किया। बच्चों ने अपनी सुरीली और मखमली आव...