अमरोहा, अप्रैल 18 -- अमरोहा। इंसानियत का पैगाम फाउंडेशन की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन शुक्रवार रात मोहल्ला नकासा स्थित मंसूरी मार्किट में किया गया। अध्यक्ष अबसार सिद्दीकी ने बताया कि फाउंडेशन के माध्यम से अब तक 1200 यूनिट ब्लड जरूरतमंद को मुहैय्या कराया जा चुका है। महासचिव गुल मोहम्मद सिद्दीकी ने शिविर लगाने का समर्थन किया। तीन मई 2026 को रविवार शाम चार से आठ बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाने का फैसला लिया। अंत में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट वकास सिद्दीकी ने सभी का शुक्रिया किया। इस दौरान अबसार सिद्दीकी, मजहर मालिक, गुल मोहम्मद सिद्दीकी, मोहम्मद जुबैर, नूर आलम, वकास सिद्दीकी, हस्सान सिद्दीकी, सैफ सिद्दीकी, सुहैल अमरोहवी, अतयब अब्बासी, फहद अब्बासी,ओवेस सिद्दीकी, हारून खान, मोहम्मद सोनू, हारिस अंसारी, मोहम्मद यासिर, फैजान खान आदि म...