लखीसराय, मार्च 9 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। पवित्र रमजान माह में यहां के अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा रोजा रखा जा रहा है। ये सभी अपने गुनाहों की माफी के लिए शिद्दत से जुटे हुए है। पुरानी बाजार जामा मस्जिद के मौलाना मो. मजहर ने कहा कि रमजान माह समाज में इंसानियत तथा हमदर्दी का पैगाम दे रहा है। नेक अमल का सवाब अर्थात पुण्य कई गुणा मिलता है। मस्जिदों व घरों में नमाज अता करने व इबादत का दौर जारी है। जगदीशपुर गांव के पूर्व फर्मासिस्ट अलीम अहमद ने कहा कि लोग अजान के सूर्योदय के पहले से लेकर सूर्यास्त तक कड़े अनुशासन के साथ रोजा रख रहे हैं। यह केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि तमाम बुराइयों को रोकने एवं संयम बरतने का पवित्र महीना है। सभी लोग नमाज, कुरान की तिलावत और तरावीह के द्वारा अपने गुनाहों की माफी मांग रहे हैं। मो. ...