देवघर, सितम्बर 10 -- देवघर। इंश्योरेंस बंद कराने का झांसा देकर साइबर ठगी की गयी है। साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्डधारक को फोन कर इंश्योरेंस बंद कराने के नाम पर झांसे में लिया और तीन बार में क्रेडिट कार्ड से कुल 82 हजार रुपए की निकासी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना देवघर में शिकायत देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत की प्रक्रिया शिकायतकर्ता राजेश्वर यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके मोबाइल नंबर पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंश्योरेंस से संबंधित बताया। बातचीत के दौरान आरोपी ने कहा कि उनके नाम से इंश्योरेंस चालू है और यदि वह इसे बंद कराना चाहता है तो प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उसकी बातों पर विश्वास कर शिकायतकर्ता उसके बताए तरीके से आगे बढ़ता चला गया। शिकायत...