सोनभद्र, फरवरी 28 -- सोनभद्र/अनपरा/दुद्धी, हिन्दुस्तान टीम। इरान और इजराइल युद्ध को लेकर जिले से रोजी-रोटी के लिए गल्फ देशों में गए जिले के लोगों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। युद्ध की खबर आते ही वे अपनों से लगातार फोन पर बात कर रहे हैं। वीडियो काल कर भी उनकी खैर जानने की कोशिश में लगे हैं। गल्फ देशों में रह रहे कुछ लोग ईद पर अपने वतन आने की भी बात कह रहे हैं। नूरिया मौहल्ला निवासी जावेद खान ने बताया कि अचानक ईरान पर हुए हमले और उसके बाद अन्य कतर, इराक समेत कई स्थानों पर ईरान की जवाबी कार्रवाई से सभी परेशान हैं। दुबई में कार्यरत अपने पुत्र से रोजा खोलकर सबसे पहले कैफियत जानी। ड्यूटी पर था और सब ठीक-ठाक बताया। कहा कि इंशाअल्लाह ईद पर वतन जरुर लौटूंगा। वहीं कतर में रह रहे नई बाजार पुरना निवासी मौलाना सहजाद आलम की पत्नी ने बताया कि सुबह बात ...