बरेली, सितम्बर 26 -- इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्टों को एक स्वस्थ भविष्य के लिए सशक्त बनाना विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम और प्रति कुलाधिपति पार्थ गौतम के निर्देशन में विद्यार्थियों ने फार्मेसी शपथ ली। कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या ने विद्यार्थियों को समाज के स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य प्रो. नीलांचल त्रिवेदी ने असफलताओं से सीखने का संदेश दिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विनय कुमार, अंशु बिस्वास, रिद्धिमा दीक्षित, अनन्या तिवारी और अतुल रावल की टीम प्रथम रही। प्राथमिक चिकित्सा प्रतियोगिता में केशव और देव ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की संयोजक मंजू बजाज और सह-संयोजक डॉ. मोनिका चौहान रहीं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: पोस्टर प्रतियोगिता में वर...