मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता स्वाइन फ्लू को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने इंफ्लूएंजा ग्रस्त मरीजों की निगरानी करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय की ओर से इसका पत्र बिहार सहित सभी राज्य सरकार को भेजा गया है। पत्र के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इंफ्लूएंजा और इसके मिलते जुलते लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करने को कहा है।इंफ्लूएंजा के अलावा सर्दी-खांसी और सांस के रोगियों का भी ब्योरा तैयार किया जाना है। एसकेएमसीएमच में मेडिसिन विभाग के डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अभी इंफ्लूएंजा ग्रस्त मरीजों की संख्या कम है। हालांकि, ओपीडी में सर्दी खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या काफी अधिक है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू से लखनऊ में महिला की मौत के बाद अलर्ट, यह दिक्कत हो तो न करें नजरअंदाज मंत्रालय ने ...