सोनभद्र, मार्च 23 -- दुद्धी। अपर जिला जज व इंफ्रास्ट्रक्चर हेड सोनभद्र अमित वीर सिंह ने सोमवार को बाह्य न्यायालय दुद्धी का मुआयना किया। उन्होंने दुद्धी कचहरी स्थित बिल्डिंग, न्यायालय, कार्यालय, अधिवक्ता चेम्बर तथा न्यायालय के बाउंड्री एवं निकास तथा आगमन द्वार सहित अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दुद्धी कचहरी की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मांग किया कि दुद्धी कचहरी में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की स्थापना की जाय तथा कचहरी परिसर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की संख्या बधाई जाय तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाया जाय। कहाकि हाथीनाला थाना क्षेत्र के दीवानी एवं राजस्व मामले की भांति आपराधिक मामले की सुनवाई भी दुद्धी कचहरी से हो तथा एमवी एक्ट एवं चालान की सुनवाई दुद्धी सिविल कोर्ट से किया जाय। इसके अलावा बाह्य न्या...