नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नोट: कृप्या मिंट का लोगो लगाएं दक्षिण भारत में मानसून के दौरान बारिश की काफी कमी रही विजय सी रॉय

दक्षिण भारत में मानसून की कमी नई दिल्ली। जून से सितंबर के मानसून के दौरान 24.3 फीसदी बारिश की कमी दर्ज करने के बाद दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पूर्व मानसून यानी लौटते हुए मानसून पर निर्भर है। यह आमतौर पर अक्तूबर से शुरू होता है। दक्षिण भारतीय राज्यों में हर साल होनेवाली बारिश का बड़ा हिस्सा अक्तूबर से दिसंबर के दौरान मिलता है। मानसून के सामान्य सीजन में कम बारिश हुई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, वर्ष 2026 में भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान कुल 759.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो दीर्घकालिक औसत का 87% है और 2001 के बाद चौथी सबसे कम बारिश है। इस सीजन में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत( आंध्र प्रदेश, कर्...