नई दिल्ली, जून 6 -- या कच्चे तेल के अधिक दाम ने महीने का बजट बिगाड़ा नोट: कृप्या मिंट का लोगो लगाएं गोपाल गिडवानी नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से अधिकांश समय कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ही रही हैं। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से आपके महीने के बजट पर सीधा असर पड़ता है, जैसे रोजाना आने-जाने का खर्च बढ़ना, छुट्टियों में हवाई यात्रा के टिकट, किराने का सामान और बाहर खाना-पीना महंगा होना। इसका अप्रत्यक्ष असर सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में भी दिखता है जो कच्चे तेल से बनी चीजों का इस्तेमाल करके बनाए जाते हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं अमेरिका-ईरान युद्ध के शुरुआती दौर में, भले ही कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गई थीं, लेकिन भारतीय तेल कंपनियों ने ईंधन की घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी...