नोएडा, फरवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा। आईटीएस कॉलेज के इनक्यूबेशन इकोसिस्टम में आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने भ्रमण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थागत नवाचार ढांचे, इनक्यूबेशन मैकेनिज्म और उद्यमिता विकास पहलों को समझना रहा। सत्र की शुरुआत आईटीएस इनक्यूबेशन सेंटर एवं ई सेल आईटीएसईसी की विजन, संरचना व संचालन मॉडल की प्रस्तुति से हुई, जिसमें कॉलेज की स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...