आरा, फरवरी 23 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। इंकलाबी नौजवान सभा की प्रखंड इकाई का सोमवार को दूसरा सम्मलेन आयोजित कर 34 सदस्यीय कमिटी बनाई गई। उक्त कमिटी ने सचिव के रूप में अखिलेश कुमार और अध्यक्ष के रूप में अप्पू यादव का चुनाव किया। सम्मलेन के मुख्य वक्ता इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार का बजट विकसित भारत की खोखली बयानबाजी करता है। नवनिर्वाचित सचिव अखिलेश कुमार ने कहा प्रखंड मुख्यालय पर जातीय, आवासीय और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कर्मचारियों की ओर से आम आदमी को परेशान किया जाता है। सम्मलेन में विधानसभा प्रभारी रघुवर पासवान, प्रखंड सचिव भोला यादव, पर्यवेक्षक रंजीत यादव, आरवाईए गड़हनी युवा नेता हरिनारायण, राज्य कमिटी सदस्य अमित यादव, भोली पासवान, सुधीर, चंदन गुप्ता, अमित चंद्रवंशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.