भभुआ, मार्च 31 -- बोले प्रवक्ता, राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद और बढ़ेंगे दाम कैमूर जिले में 2-3 अप्रैल को रोड मार्च कर प्रदर्शन करेंगे कांगे्रस कार्यकर्ता (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल संकट और बिजली दरों में संभावित वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। कांग्रेस के पूर्व विधायक सह पार्टी प्रवक्ता संतोष मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और दैनिक जरूरी वस्तुओं की किल्लत से जूझ रही है। सरकार और प्रशासन कह रहा है कि रसोई गैस की कमी नहीं है। अगर ऐसा नहीं है, तो एजेंसियों पर कतार क्यों लग रही है? सीएनजी, कोयला, लकड़ी के दाम और उपयोग अगर बढ़े हैं, तो इसके पीछे गैस की किल्लत ह...